तामेंगलोंग । मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया था कि 3 मई 2023 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद अगस्त तक कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं।
मृतकों की पहचान किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। फलनैचोंग खेत में लकडिय़ां बटोर रही थीं, तभी उन्हें गोली मार दी गई। वहीं, नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद किमजालहाई हाल ही में गांव लौटी थीं और माता-पिता की खेती में मदद कर रही थीं। इससे तीन दिन पहले, 13 सितंबर को तामेंगलोंग के टोलेन और नोनी के लोंगपी गांव में अलग-अलग घटनाओं में 4 कुकी लोगों की हत्या हुई थी। इनमें एक दंपती भी शामिल था। इस साल फरवरी में नागा और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए नए संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


