रांची । झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, दुव्र्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए आवेदन में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर जबरन दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और सामाजिक क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।पीडि़ता द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक, मई 2026 में एमा बड़ा और जोसिमा खाखा नामक महिलाएं उसे पढ़ाई-लिखाई और स्कूल में नामांकन कराने का झांसा देकर सिमडेगा विधायक आवास ले गई थीं। इसके बाद उसे राँची स्थित विधायक आवास लाया गया, जहां उससे घरेलू काम कराया जाने लगा।पीडि़ता का आरोप है कि राँची और सिमडेगा दोनों ही आवासों में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था।

काम में थोड़ी भी देर होने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था, गंदी गालियां दी जाती थीं और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था।विरोध करने पर यह कहकर डराया जाता था कि उसका आगे-पीछे कोई नहीं है और उसे यहीं सडऩा है।आवेदन में यह भी लिखा गया है कि 5 अगस्त 2026 को जब वह राँची के विधायक आवास संख्या (12) में थी तब दोपहर के समय विधायक भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मार कर फेंकवाने की धमकी दी। डरी-सहमी पीडि़ता किसी तरह अगले दिन सुबह सिमडेगा अपने गांव वापस लौट गई। घर आने के बाद उसे अपनी शारीरिक स्थिति का पता चला और अत्यधिक प्रताडऩा व स्वास्थ्य बिगडऩे के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। अनाथ और असहाय होने के बावजूद पीडि़ता ने भारी साहस दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस प्रशासन से पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विधायक को सख्त से सख्त सजा दिलाने और इस कृत्य में सहयोग करने वाली महिलाओं पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।





