बाजारों में बढ़ी रौनक,खरना आज
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज –साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नेम निष्ठा कि महापर्व छठ शुक्रवार को कद्दू भात से शुरू हो गया है. शुक्रवार को साहिबगंज के जिन घरों में छठ पूजा हो रही है उन घरों में शुद्धता व नेम निष्ठा के साथ प्रसाद के रूप में कद्दू भात बना कर छठव्रती भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर प्रसाद के रूप में कद्दू भात चढ़ाई.इसके बाद परिवार कै लोगो ने प्रसाद के रूप में कद्दू भात ग्रहण किया.साथ ही आस-पास के लोगों को आमंत्रित कर प्रसाद खिलाया गया. नहाय-खाय के प्रसाद को लेकर लोगों में विशेष श्रद्धा देखने को मिली. इस परंपरा के माध्यम से परिवार और पड़ोस के लोग भी महापर्व की शुरुआत में शामिल हुए.वही शनिवार को खरना, रविवार को पहवा अर्घ्य एवं सोमवार को दुसरा अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न हो जाएंगा.
चार दिनों तक निभाये जाएंगे छठ के कठिन नियम
साहिबगंज -छठ महापर्व में नहाय-खाय के साथ ही छठव्रती सात्विक भोजन ग्रहण कर कठिन अनुष्ठान की शुरुआत करती हैं. इस दिन से व्रत के समापन तक घरों में स्वच्छता, पवित्रता और निर्धारित नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है. साहिबगंज में भी नहाय-खाय के साथ छठ की तैयारियां और धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गयी हैं.बजारों में रौनक बढ़ गई है.लोग छठ पर्व की समानों की खरीदारी जम कर करने में जुटे हैं.
100-200 रूपया पीस बिका कद्दू
साहिबगंज- चार दिवसीय लोक आस्था नेम निष्ठा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय खाय कद्दू भात को लेकर सब्जी मंडी में काफी चहल पहल रही. सुबह से कद्दू और सब्जी खरीदने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी. कद्दू सुबह 100 रुपया प्रति पीस से अब 200 रुपया प्रति पीस तक बिका. स्थानीय दियारा से कद्दू नहीं आने से इस वर्ष कद्दू बिहार के अम्मापाली, मिर्जाचौकी, पीरपैंती, शिवनारायणपुर एवं पश्चिम बंगाल से कद्दू लाया गया था.





