नाला (जामताड़ा)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर नाला प्रभारी कृषि पदाधिकारी निमाई देवांशी की देखरेख व पर्यवेक्षण में टेसजुड़िया सहित विभिन्न विद्यालयों में ईवीएम तथा भीभीपैट मशीन का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय टेसजुड़िया, उच्च विद्यालय भंडारबेड़ा, कुलडंगाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बमुनडीहा,कुंजबना, डुमरिया, भेड़ो आदि विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। साथ ही ईवीएम का इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस क्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि इस मशीन से आप अपना वोट डाल पाते हैं और इसी मशीन से वोट्स की काउंटिंग भी होती है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा भीभीपैट की सारी महत्वपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मौके पर सेविका चायना मंडल,अम्ला हांसदा, शेख नुरमान आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


