साहिबगंज – साहिबगंज से मनिहारी के बीच बंद फेरी सेवा से यात्रियों को परेशानी हो रही थी. लेकिन यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि गंगा नदी में बिहार के महेशपुर घाट से मनिहारी के बीच फेरी सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है.

यात्री फेरी सेवा का शुभारंभ साहिबगंज के जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़कर किया. फिलहाल यह सेवा साहिबगंज जिले के कारगिल से सटे बिहार के महेशपुर घाट से शुरू हुई है. बिहार टू बिहार चलने वाले यात्री फेरी सेवा में बिहार के महेशपुर से मनिहारी तक की दूरी लोग तय कर सकेंगे.





