ललमटिया संवाददाता (गोड्डा)। जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र स्थित महुआसोल तालाब में डूबने से एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दो दोस्तों के साथ पथरगामा थाना क्षेत्र के महुआसोल तालाब में नहाने गया था, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक युवक शराब के नशे में धूत था। जिसके कारण तालाब की गहराई का पता नहीं चला और गहरे पानी में चला गया। मृतक युवक की पहचान नीरज कामती , ग्राम – ढाड़ाचक, थाना मुफस्सिल जिला गोड्डा के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव अपने दल बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर ने जुगाड ट्यूब के सहारे नदी में प्रवेश कर युवक की खोजबीन में जुट गए। खबर मिलते ही आसपास के गांवो से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महुआसोल तालाब के तट पर पहुंच कर युवक की बरामदगी का इंतजार कर रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद किया गया। घटना बिते शाम तकरीबन पांच बजे के आस-पास की बताई जा रही है।



