नाला (जामताड़ा)– इंडिया गठबंधन की अप्रत्याशित जीत तथा चौथी बार हेमंत सोरेन के सीएम बनने की खुशी में इंडिया गठबंधन की ओर से नाला में विजय जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने की। इस दौरान नाला नेताजी स्टेडियम में भव्य समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पटाखे फोड़ी, आतिशबाज़ी की और भव्य काफिले के साथ एवं बैंडबाजा के साथ नाला नेताजी स्टेडियम से विजय जुलूस का प्रारंभ किया गया जोकि हरा गुलाल लगाते हुए बैंड बाजे की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नाचते एवं जिन्दाबाद के नारेबाजी करते हुए काफिला बाजार की ओर रुख किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर शिबु सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, रविंद्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हरे रंग से सराबोर होते हुए आम पब्लिक भी विजय जुलूस में शामिल हुए और खुशियां मनाई। मालूम हो कि विजय जुलूस का काफिला गाजे बाजे के साथ नाला आमबगान होते हुए सिंचाई विभाग दलाबड़, नाला मुख्य बाजार होते हुए गोपालपुर तथा मुकूंडी मोड़ तक परिभ्रमण किया। इस विजय जुलूस के दौरान हरे रंग की गुलाल से पूरा क्षेत्र पट गया।वहीं नाला आमबगान चौक में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा,प्रखंड सचिव जयधन हांसदा,20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, 20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव सफीक अंसारी,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष समर माजी, जिला कार्यकारी सचिव गणेश चन्द्र मित्रा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, धरम माजी,आशीष तिवारी, मुकेश झा, तपन झा,तपन राउत, बापी राय, दीनू दास, गौरी सिंह, डाॅ राधु मंडल, रासबिहारी, मानिक मंडल, राजेश कुमार, निताई हालदार, मुनमुन चौहान, शिवशंकर सिंह, प्रदीप मंडल, नदियानंद घोष, आशीष बनर्जी, मंगल सोरेन, कांचन दास के अलावे सीपीआई एमएल(माले) पार्टी के जिला सचिव सुनील राणा, प्रखंड सचिव सुशील मोहली, जिला सदस्य मेनेश्वर सोरेन, सुरज मुर्मू, सुकुमार मिर्धा, रवि मरांडी, सुनील टुडू सहित इंडिया गठबंधन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



