नाला (जामताड़ा)– पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के तत्वावधान में नाला प्रखंड सभागार में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने विधिवत रूप से की।जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी की । इस अवसर पर जिला समन्वयक अनुज कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से -14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान से संबंधित स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता ग्राम पंचायत के सभी जलसहियाओं को संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान ओडीएफ प्लस अंतर्गत निर्मित संरचनाओं के Functionatilty (कार्य संरचना)की जांच करना तथा ग्रामीणों को निर्मित संरचनाओं को प्रभावी रखने हेतु प्रेरित करने, ग्राम स्तर पर चिन्हित और अव्यवहरित शौचालयों को प्रयोग किये जाने हेतु प्रेरित करने, ओडीएफ प्लस संरचनाओं के फंक्शनैलिटी का अनुश्रवण करने,जल स्त्रोतों को अपशिष्ट के दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने ग्राम स्तर पर प्रत्येक घरों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने संकल्प पाठ कराई। मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कृष्णा दे सहित सभी गांव की जलसहिया मौजूद थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


