संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बोरियो- बोरियों थाना क्षेत्र के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया है. महिला कि पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा कि 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कि हत्या आपसी जमीनी विवाद में कि गई है.
*चचेरे भाभी एवं भतीजी ने कर दी हत्या*
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मृतिका संझली हांसदा, चचेरी भाभी मंझली मुर्मू एवं भतीजी तारा हांसदा के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज नोक-झोंक हो रही थी. इसी दौरान भाभी व भतीजी ने मिलकर संझली हांसदा के ऊपर पत्थर से वार कर दिया. जिससे संझली हांसदा कि मौके पर ही मौत हो गई.
*पूर्व में भी जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट*
मृतिका के भाई मनिंदर हांसदा ने बताया कि पूर्व में भी जमीनी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा व मारपीट हुई है. मामला थाने में पहुंचने के बाद अंचल के द्वारा अमीन बुलाकर दोनों के जमीन की मापी कराई गई थी. लेकिन उसके बाद भी विवाद नही सुलझा.
*घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची घटनास्थल*
इधर घटना कि सूचना बोरियो पुलिस को मिलते ही एसआई सिद्धार्थशंकर टोप्पो, एएसआई नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे, देव नारायण साहू सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही हत्यारोपी भाभी मंझली मुर्मू एवं भतीजी तारा हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया है. पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.
*मृतिका के भाई ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या करने का दिया आवेदन*
मृतिका के भाई मनिंदर हांसदा ने अपने चचेरे चाचा भोला हांसदा, भाभी मंझली हांसदा, भाई बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा एवं बहन तारा हांसदा के विरुद्ध बहन संझली हांसदा कि पत्थर से मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कड़ी कानूनी करवाई करने का गुहार लगाया है.


