बुलंदशहर । बुलंदशहर में डिबाई के एक क्लीनिक में विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन उसका बच्चा जिंदा था। पुलिस ने बताया कि बच्चे को क्लीनिक संचालक ने हरियाणा के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उस बच्चे को भी हरियाणा से खोज लिया है। बच्चा प्री मैच्योर होने से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने उसे चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को सौंप दिया है। 6 अगस्त को ग्रेटर नोएडा की आरएंडआर कॉलोनी की एक विधवा महिला लापता हो गई थी। विधवा के बेटे ने 15 अगस्त को जेवर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर पड़ोस के रहने वाले जमशेद को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि जमशेद से महिला के अवैध संबंध थे। गर्भवती होने के कारण प्रेमी ने बुलंदशहर के डिबाई में गर्भपात कराया दिया था। गर्भपात के दौरान महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका बच्चा जीवित रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


