नई दिल्ली । चारधाम यात्रा, श्रद्धा और आस्था का वहां सफर है इसे हर हिंदू जीवन में एक बार करना चाहता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर इस यात्रा में हार्ट अटैक क्यों हो रहा है? इस पर डॉक्टरों की राय जानना बेहद जरूरी है।
दरअसल चारधाम की यात्रा समुद्र तट से 8,000 से 12,000 फीट तक की ऊंचाई पर होती है, जहां हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है।
वहीं कई लोग बिना मेडिकल चेकअप के यात्रा शुरू कर देते हैं, जिन्हें पहले से दिल की समस्या होती है। चारधाम यात्रा में लंबे समय तक चलना, सीढ़ियां चढ़ना और ठंड का सामना करना होता है। ठंड और ऑक्सीजन कम होने की वजह से ऊंचाई पर ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे दिल पर तनाव होता है। पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित होती हैं और हार्ट अटैक के समय इलाज मिल पाना मुश्किल होता है। डॉक्टरों की सलाह है कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा से पहले बीपी और ब्लड टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।






