पटना । एक लड़की के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाल दिया गया। इसका ऐलान खुद आरजेडी प्रमुख और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने किया है। आरजेडी प्रमुख ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निकालने के साथ ही परिवार से भी बाहर किया है।
तेजप्रताप ने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का नाम की लड़की के साथ अपनी फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वे 12 साल से अनुष्का यादव के साथ संबंध में हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने कुछ घंटों बाद इस अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
अब सवाल उठता है कि जिस लड़की ने लालू खानदान में भूचाल ला दिया है। वहां अनुष्का कौन हैं? अनुष्का यादव बिहार में आरजेडी के एक नेता की बहन हैं, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। अनुष्का की पटना की ही रहने वाली हैं। एक तस्वीर में वे हरी टोपी लगाए हुए भी दिख रही हैं।
तेज प्रताप और अनुष्का की जो तस्वीरें आई हैं। उसमें से कई तस्वीरों में अनुष्का की मांग पर सिंदूर लगा है। एक तस्वीर में वे करवा चौथ का व्रत करते हुए दिख रहीं हैं। अब कोर्ट में तेज प्रताप को इन तस्वीरों पर जवाब देना होगा।
इसके बाद बड़ा सवाल उठता है कि जब लालू और उनके खानदान को इस रिश्ते की जानकारी थी तब फिर उन्होंने तेजप्रताप की शादी 2018 में ऐश्वर्या से क्यों कराई? क्या कोर्ट केस में फंसने और चुनाव में नुकसान होने के डर से लालू प्रसाद यादव ने आनन-फानन में तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर का रिश्ता दिखा दिया।






