देवघर संताल एक्सप्रेस:- पिछले दिन गुड़गाँव, हरियाणा स्थित ज़मीट स्किलटेक कंपनी के बैनर तले संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के कई किशोर सदस्यों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई थी। जिसमें आरोही गुप्ता का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। स्लोगन का शीर्षक था – आज का भारत से आगामी कल का भारत। रोहिणी निवासी, चन्दन कुमार गुप्ता एवं शीला देवी की पुत्री आरोही, वर्तमान में आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की षष्ठ वर्ग की छात्रा है। वह बड़ी होकर एक आदर्श शिक्षिका बनना चाहती है। उसने स्लोगन में लिखा था : हम भारत की बेटियाँ, अपनी मातृभूमिहै लिए हमेशा गर्व महसूस करती हूँ, हमने यात्रा कर दी शुरू। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में मेडल लाकर लहरायापरचम, एक दिन हमारा भारत बनेगा जरूर विश्वगुरु। ज़मीट द्वारा भेजे गए पुरस्कार को वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव के करकमलों से दीनबंधु उच्च विद्यालय स्थित रवींद्र सभागार में प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि ज़मीट, लंदन, यूके में स्थित एक अग्रणी स्किलटेक कंपनी है, जो स्कूल पारिस्थितिकी तंत्र में भविष्य की तैयारी वाले कौशल को मापने, विकसित करने और बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाती है। उसकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार दुबे ने भी शुभकामनाएँ दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


