नाला( जामताड़ा)। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संस्था बनवासी विकास आश्रम, जामताड़ा द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर पंचायत भवन,धोबना में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वीरता, बलिदान और साहस की भावना को प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए की गई। बनवासी विकास आश्रम के जिला समन्वयक शालिनी कुमारी ने कहा कि पिछले साल 9 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा एवं बच्चों को साहिबजादों के बलिदान की कहानी सुनाई और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस मौके पर पंचायत सचिव संगीता कुमारी, मुखिया सावित्री किस्कू ने वीर बाल दिवस जैसे कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ते भी हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था के सामुदायिक कार्यकर्ता साधना गोरायं, जिला समन्वयक शालिनी कुमारी, उप मुखिया राजीव भट्टाचार्य, प्रज्ञा केंद्र संचालक छोटन तिवारी, सेविका कल्याणी हेंब्रम, आजीविका समूह के सक्रिय महिला दीदी बॉबी मिश्रा, माझी हढ़म शिशु नाथ मुर्मू, युद्ध पति घोष पंचायत गार्ड नुनूलाल शाहिद किशोर किशोरी मौजूद थे।


