हिरणपुर (पाकुड़ ) । उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई। वहीं समिति की पुनर्गठन को लेकर प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद भंडारी एवं संजय जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान सर्वसम्मति से वीणा मरांडी को एसएमसी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।वहीं बोलो किस्कू को उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। इसको लेकर नवनियुक्त एसएमसी अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की सर्वांगीण विकास के लिए मेरे भागीदारी हर समय रहेगी ,साथ ही विद्यालय में बच्चों की हित में कार्य किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं अभिभावक मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


