अंबेडकर अवास योजना की राशि और लक्ष्य बढ़ा
रांची । कैबिनेट की समोवार को यहां हुई बैठक में दुमका जिला के दो ग्रामीण सड़कों को पीडब्यू डी रोड को हस्तंरित करने का निर्णय लिया गया। रांची जिले के मांडर और चान्हो प्रखंड में 2 अरब 36 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये से कैंबो मेगालिफ्ट परियोजना की शुरूआत की जाएगी। इससे दोनों प्रखंडों के 14 गांवों के 4055 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। यह निर्णय सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को दी। कैबिनेट सचिव ने बताया कि इस योजना के अनुसार कैंबो मेगालिफट परियोजना के तहत दक्षिणी कोयल नदी से पानी लिफट (उद्वह) कर भूमिगत पाईपालाइन, डिलीवरी चैंबर, डिस्ट्री ब्यूरशन सिस्टम और कंट्रोल मैकेनिज्म् का प्रावधान करते हुए योजना को लेकर आरंभिक योजना प्रतिवेदन (पीपीआर) तैयार किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को झारखंड आवास बोर्ड की ओर से नि:शुल्क आवंटित भूखंड के निबंधन में मुद्रांक और निबंधन शु:ल्क को माफ करने का फैसला लिया गया।
– दुमका जिलान्तर्गत के बरमसिया से शहरघाटी पथ (लम्बाई 8.130 किमी) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण और मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींग) के लिए 44 करोड 93 लाख 31 हजार 800 सौ रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। – दुमका जिले के करमाटांड से भोगतानडीह (पीडब्यू डी रोड) पथ (लंंबाई 7.775 किमी) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (पुल कार्य, भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींगऔर पौधारोपण सहित) के लिए 35 करोड 81 लाख 42 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। – बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अन्तर्गत सहयोग राशि 1.30 लाख रुपए से वृद्धि कर सहयोग राशि को दो लाख रुपये करने का फैसला कैबिनेट में लिया गया। साथ ही पूर्व के लक्ष्य 176 को बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2400 करने का निर्णय लिया गया।



