संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव के दो मासूम बच्ची नहाने गई बासलोई नदी की गहरा पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मीता लेट 9 वर्ष एवं अनुष्का लेट 8 वर्ष दोनों बच्ची खेल रही थी इसी दौरान खेल खेल में बासलोई नदी में नहाने चली गई नहाने के क्रम में नदी की गहरा पानी मे डूबने से मौत हो गई। परिजनों को इसकी खबर मिलते ही आनन फानन में नदी पहुंचा जहाँ दोनों बच्ची को बाहर निकाला गया और ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार किस्कू ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया । जहाँ बहार ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में दोनों बच्ची की मौत रास्ते मे ही हो गई l इधर दोनों बच्ची की मौत से परिजनों में रोरोकर बुरा हाल बना हुवा है , गांव में भी मातम छा गया है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


