एपीके फाइल भेज डेटा प्राप्त कर ऑनलाईन ठगी करते थे
देवघर। साइबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह के नेतृत्व में दो साईबर अपराधी को गिरफ्तार एवं एक अन्य विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। साइबर पुलिस ने ठगों के पास से 05 मोबाइल,07 सिम कार्ड जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी साईबर अपराध की रोकथाम को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किये गये प्रतिबिम्ब एप की सहायता से लोकेशन के आधार किये गये छापामारी में पकड़ाये आरोपी के पास से बरामद मोबाईल,सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गलत तरीके से उनका डेटा प्राप्त कर ऑनलाईन ठगी करते हैं। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग में पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहैता जमुनी के राकेश महरा,पिता पलटन महरा। ग्राम कुसाहा के चंदन कुमार दास,पिता स्व० बिनो दास शामिल है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग ने साईबर पुलिस को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बेस.एपीके फाइल भेजकर बैंकिंग डाटा एटीएम डाटा एटीएम नंबर सीवीवी, ईएक्सपी,ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना,साथ ही फर्जी कृषि पदाधिकारी बनकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर बैंकिग डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे। वही साइबर अभियुक्तों के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किये गये दो 02 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। छापामारी दल में साइबर थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह,पु०अ०नि० अजय कुमार,आरक्षी सरोज कुमार झा,रंजन कुमार दास,आशिष कुमार दल में शामिल थे।


