हत्या के आरोपी ने थाना पहुंच कर किया आत्मसमर्पण
तालझारी- साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दूध कोल गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीनी विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया.एक ही परिवार के दो महिला सहित तीन लोगों को लोहे का रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दूध कोल गांव में जमीनी विवाद को लेकर बजल हेंब्रम ने गांव के ही नाथनियाल हांसदा उम्र 65 वर्ष, बरकी मुर्मू उम्र 62 वर्ष, वृद्ध नेहा बेसरा उम्र 90 वर्ष को लोहे के रॉड से मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां तीनों शव को कब्जे में लेकर साहिबगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वही ट्रिपल हत्या करने के बाद अभियुक्त ने थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया . खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी थी. वही इस घटना से पूरे गांव मातम सन्नाटा पसरा हुआ है.परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है.




