देवघर संताल एक्सप्रेस:-दिवाली और छठ के दौरान यात्रा की उच्च मांग को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर तीन (03) जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और इस त्योहारी सीजन में देश भर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है। ये स्पेशल ट्रेनें रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-जयनगर-रांची और टाटा-बक्सर-टाटा के बीच चलेंगी।
08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.10.2024, 06.11.2024 और 13.11.2024 (03 ट्रिप) से प्रत्येक बुधवार को रांची से 16:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 08630 गोरखपुर – रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 31.10.2024, 07.11.2024 और 14.11.2024 से प्रत्येक गुरुवार को 15:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी एवं अगले दिन 09:25 बजे रांची पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।
08106 जयनगर – रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 02.11.2024 और 09.11.2024 को प्रत्येक शनिवार को (02 ट्रिप) रांची से रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे जयनगर पहुंचेगी तथा 08106 जयनगर-रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.11.2024 और 10.11.2024 को (02 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को 17:00 बजे जयनगर से रवाना होगी तथा अगले दिन 09:00 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधाएं होंगी। 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को (02 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को टाटा से 22:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:15 बजे बक्सर पहुंचेगी तथा 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल ट्रेन दिनांक 02.11.2024 और 09.11.2024 को प्रत्येक शनिवार (02 ट्रिप) बक्सर से 16:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:00 बजे टाटा पहुँचेगी। उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।

दिवाली और छठ त्योहार के दौरान सियालदह और दरभंगा, सियालदह और गोरखपुर तथा कोलकाता और पटना के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
देवघर संताल एक्सप्रेस:-दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रा की उच्च मांग को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर तीन (03) जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और इस त्योहारी सीजन में देश भर में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना है। ये स्पेशल ट्रेनें सियालदह और दरभंगा, सियालदह और गोरखपुर तथा कोलकाता और पटना के बीच चलेंगी। 03119 सियालदह-दरभंगा स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को सियालदह से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी तथा 03120 दरभंगा – सियालदह स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को दरभंगा से 23:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:20 बजे सियालदह पहुँचेगी। उक्त ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।03121 सियालदह – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.11.2024 को सियालदह से 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03122 गोरखपुर – सियालदह स्पेशल ट्रेन दिनांक 08.11.2024 को गोरखपुर से 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 06:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कोच होंगे । 03123 कोलकाता-पटना स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.11.2024 और 10.11.2024 को कोलकाता से 23:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:25 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03124 पटना – कोलकाता स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.11.2024 और 11.11.2024 को पटना से 12:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाया है। भीड़ को नियंत्रित करने और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्लेटफॉर्म, फुट-ओवर ब्रिज और स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को तैनात किया गया है।





