सीसीएल में नेशनल पीआर कॉन्क्लेव 2025 का शुभारंभ
नकारात्मक खबरों का मुकाबला सकारात्मक खबरों से करें : विनय रंजन
डरे नहीं, चुनौतियों से जूझने की आदत डालें : प्रहलाद कक्कड़
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

राची। इंडियन हैबिवेट सेंटर के निदेशक व माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के पूर्व कुलपति डॉ केजी सुरेश ने मीडिया के बदलते परिवेश पर चर्चा करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया के आने के बाद सोशल मीडिया की ताकत बढ़ी है। मीडिया का लोकतांत्रिकरण हुआ है। उन्होंने पत्रकारिता में तथ्यों पर जोर देने की सलाह दी। आज सोशल मीडिया बहुत शक्तिशाली हो गया है। उन्होंने कहा कि एआई पर विश्वास करें लेकिन आंख मूंद कर नहीं। वह बुधवार को यहां सीसीएल द्वारा आयोजित नेशनल पीआर कॉनक्लेव 2025 में बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि एड गुरू प्रहलाद कक्कड़ ने कहा कि जो क्लासरूम में पढ़कर शिक्षा लेते हैं वह एक प्रतिशत ही शिक्षा ले पाते हैं। 99 प्रतिशत शिक्षा दुनिया घूमने से फिल्ड से मिलेगी। उन्होंने छात्रों को ख्वाबों की दुनिया में रहने और सपने देखने की सलाह दी। उन्होंने चुनौतियों से जूझने की सलाह दी जो जीवन में रिश्क नहीं लेते वे जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। उन्होंने नियमों को तोड़कर आगे बढुने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चालीस की उम्र में बीस की तरह सोच रखें। ठीक से पीआर नहीं हाहोने के कारण नोकिया और मेट्रोला फेल कर गया।

वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रपति के पूर्व प्रेस सचिव अजय सिंह ने जनसंपर्क के महत्व को रेखांकित करते हुए गांधी के इनर वाइस की चर्चा की और कहा कि पत्रकारिता के लिए संचार क्षमता और स्कील का होना जरूरी है। सीआईएल एचआर के निदेशक डॉ विनय रंजन ने कहा इस कॉन्कलेव के महत्व को बतातेे हुए कहा कि नकारात्मक खबरों का मुकाबला सकारात्मक खबरों से करने की सलाह दी। उन्होंने कोल इंडिया द्वारा स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में चलायी जा रही कई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आईआईएमसी प्रो. डॉ सुरभि दहिया, ने पूरे विश्व पीआर कम्पनी के बारे में पूर्णात्मक आंकड़ा पेश करते हुए कहा की देश के 10 ऐड एजेंसी व विश्व की पीआर एजेंसी की जानकारी छात्रों को रखने की सलह दी। उन्होंने विश्व स्तर पर पीआर में हो रहे बदलाव की जानकारी दी। केंद्रीय विवि झारखंड के प्रो देव व्रत सिंह ने प्रशिक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा की डिजिटल मीडिया ने काफी चुनौतियां खड़ी कर दी है। ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने कहा की पीआर और विज्ञापन दो अलग चीज़ें हैं। सिर्फ रिश्ता बनाना ही नहीं, बल्कि विश्वास स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
ईमानदारी, रणनीति और सहानुभूति के साथ कंपनी का अच्छा प्रभाव बनाया जा सकता है। सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सफलता साझेदारी और संवाद पर आधारित है। खासकर एआई की दुनिया में सूचनाओं का आदान-प्रदान और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम बोलें और सामने वाला समझ जाए यही सशक्त एवं प्रभावी संचार है। वहीं, सीसी एवं पीआर विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता वे कहा कि सीसीएल द्वारा आयोजित यह कॉनक्लेव न केवल विचारों का संगम बना, बल्कि जनसंपर्क के क्षेत्र में नई दृष्टि और दिशा प्रदान करने वाला मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में रांची के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र की शुरुआत, अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिंह, दीप प्रज्वलन और कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत के साथ की गई।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————



