नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बची हुए मैच के बारिश के कारण रद्द होने से जहां सनराइजर्स बाहर हो गयी है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का भी प्लेऑफ का सफर कठिन हो गया है। मैच के रद्द होने से दोनों टीमों के बीच एक-एक बांटा गया। इससे दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर ही पहुंचा पायी है। इससे उसकी परेशानी बढ़ गयी है। उसके अभी 11 मैचों में 13 अंक हैं। वहीं अगर वह इसी प्रकार अगले तीन मैचों में से एक में हारी और एक रद्द हुआ तो उसकी प्लेऑफ की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी।
अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है पर इसके बाद भी ने अभी तक आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। पंजाब किंग्स दूसरे पायदान पर हैं। उसके 15 अंक हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) भी मजबूत दावेदार हैं। दोनों के 14-14 अंक हैं।
आईपीएल अंक तालिका इस प्रकार है :
नंबर टीम मैच जीत हार परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 8 3 0 16 +0482
2. पंजाब किंग्स 11 7 3 1 15 +0.376
3. मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 14 +1.274
4. गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 14 +0.867
5. दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 1 13 +0.362
6. कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 5 1 11 +0.249
7. लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 10 -0.469
8. सनराइजर्स हैदराबाद 11 3 7 1 7 -1.192
9. राजस्थान रॉयल्स 12 3 9 0 6 -0.718
10. चेन्नई सुपर किंग्स 11 2 9 0 4 -1.117


