मदन मोहन मालवीय जीवनभर गांवों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में जुटे रहे:-डॉ० विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी
गढ़वा संताल एक्सप्रेस:-महामना परिवार झारखण्ड द्वारा भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती समारोह सह पुरातन छात्र समागम-2024 का आयोजन गढ़वा जिले के निजी सभागार में किया गया।इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न जिलों से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत करते हुए अम्बरीष मिश्रा ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। लौकिक मंगलाचरण
पलामू में संगीत शिक्षक रविशंकर ने किया।तत्पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि डॉ० किशोर
कुमार गुप्ता (पूर्व कुलसचिव विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग) , अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अनिल वर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एस. एस. जे. एस.नामधारी महाविद्यालय गढ़वा, मुख्य वक्ता ज्वाला तिवारी,शिक्षक, गढ़वा,कार्यक्रम के संयोजक डॉ० विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी, डॉ० विनीता दीक्षित, प्रो० नागेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। उसके बाद अतिथियों द्वारा
महामना मालवीय एवं सरस्वती माँ के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में महामना परिवार झारखण्ड के संयोजक डॉ० विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी एवं समूह के अन्य सदस्यों के द्वारा मंचस्थ अतिथियों का मोमेन्टो एवं शॉल प्रदान कर स्वगात कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात् संगीत साधना केन्द्र,गढ़वा के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा एवं पलामू से आये संगीत शिक्षक डॉ० रविशंकर के नेतृत्व में निशि श्रीवास्तव,जूही कुमारी, सुमन कुमार एवं सुमन कुमारी के द्वारा बीएचयू का कुलगीत प्रस्तुत हुआ।कार्यक्रम के संयोजक डॉ० विमलेन्दु कुमार त्रिपाठी एवं सहसंयोजक डॉ० शम्भु त्रिपाठी ने स्वागत गीत के द्वारा स्वागत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉ रामसेवक मिश्र, रजनीकांत उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, डॉ दीपक कुमार सिंह, अम्बरीष मिश्र, चन्दन पाण्डेय, डॉ वीनीता मुखर्जी, डॉ पायल वर्मा, डॉ सुनीता कुमारी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक डॉ शम्भु त्रिपाठी धन्यवाद ज्ञापन डॉ चन्द्रमौलीश्वर पाण्डेय ने किया।


