हनवारा : महागामा अनुमंडल के हनवारा थाना अंतर्गत विश्वास खानी गांव के रहने वाले स्वर्गीय बिल्लो तांती का 14 वर्षीय पुत्र रूपेश तांती का बॉडी तीन दिन बाद गेरुआ नदी नारायणपुर शाहीकित्ता घाट स्थित झाड़ी से बरामद किया गया। किशोर रूपेश तांती बुधवार को अपने साथियों के साथ विश्वास खानी गांव स्थित गेरुआ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में आ जाने से वह बह गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा ट्यूब के माध्यम से नदी में खोजबीन शुरू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली आखिरकार स्वजनों ने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ टीम मंगाने की मांग की थी। स्वजनों के आग्रह पर गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम दोपहर बाद विश्वासखानी गांव पहुंच कर गेरुआ नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नदी में करीब 8 किलोमीटर तक खोजबीन किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली साथ ही शाम होने के कारण ऑपरेशन को बंद करना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार को दुसरे दिन पुनः एक बार एनडीआरएफ की टीम ने हनवारा पुल से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो बिहार के चखनजा तक गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम को नारायणपुर शाहीकित्ता घाट के झाड़ी में फसे हुआ एक बॉडी होने की सूचना एक चरवाहा ने दी जो कीचड़ में दबा हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी राजन कुमार राम पहुंचे और स्वजनों को बुला कर बॉडी का पहचान कराया गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम को वापस बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने झाड़ी में फसे बॉडी को कीचड़ से बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोर का बॉडी मिलने की सूचना पर आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किशोर की बरामदगी के लिए तीन दोनों से खोजबीन की जा रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर डटे हुए थे। बॉडी की बरामदगी में थाना प्रभारी का योगदान सराहनीय रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


