चेन्नई । एमएस धोनी का कप्तानी करना भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार से नहीं बचा सका। शुक्रवार को टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में पहले खेलते हुए चेन्नई ने 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए।कोलकाता ने 10।1 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
कोलकाता से सुनील नरेन ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने बॉलिंग करते हुए 13 रन देकर 3 विकेट लिए, फिर 18 ही गेंदों पर 44 रन की तेज पारी भी खेली। टीम से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने भी 2-2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला।
वहीं, पहली पाली में चेन्नई के बल्लेबाजों की अपने घरेलू मैदान पर हवा निकल गई। और मेजबान टीम केकेआर को सामने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। स्पिनरों को बहुत ही ज्यादा मदद दे रही पिच पर चेन्नई की शुरुआत पार्टटाइमर मोईन अली ने डेवोन कॉन्वे (12) को चौथे ही ओवर में एलबीडब्ल्यू कर ऐसी बिगाड़ी कि पूरी पारी में चेन्नई का सुर लगा ही नहीं। वो तो भला हो आखिर तक नॉटआउट रहने वाले शिवम दुबे (नाबाद 31 रन, 29 गेंद, 3 चौके) और विजय शंकर (29 रन, 21 गेंद, 2 चौके, 1 छक्के) का। इन दोनों की वजह से चेन्नई बस किसी तरह से सौ का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।वर्ना सुनील नरेन (15/3), वरुण चक्रवर्ती (22/2) और हर्षित राणा (16/2) ने चेन्नई के घर में उसके होश तो उड़ा ही दिए। मतलब केकेआर के गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया। अब थोड़े मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों के सामने बिल्कुल भी दबाव नहीं होगा। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


