गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित एक हॉस्टल में रह रही 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा शीला मरांडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शीला पौड्याहाट थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव की रहने वाली थी। वह हॉस्टल में रहकर 11वीं कक्षा में साइंस की पढ़ाई कर रही थी। मृतका ने अपने चाचा को सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने कहा कि वह उनके सपनों को पूरा नहीं कर पा रही है।

इसलिए वो हत्महत्या करने का निर्णय ली। घटना गुरुवार सुबह की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में यह कदम उठाई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का अस्पष्ट हो पाएगा। मृतका के चाचा ने भी पुष्टि की है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव ही आत्महत्या का कारण है।



