संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज । सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी के सातवें वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचसरी विगत 26 नवंबर से हड़ताल व तालाबंदी पर है।बुधवार को साहिबगंज कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने दुमका से आए प्रक्षेत्रीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के महासचिव नेतलाल मिर्धा व कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार झा भी शामिल हुए।महासचिव नेतलाल मिर्धा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक विश्विद्यालय प्रशासन व कर्मचारियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई जारी रहेगी।कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए है।महासचिव नेतलाल मिर्धा ने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर एक बार वार्ता भी हुई है।लेकिन अबतक कोई पहल नही हुआ है।इधर कर्मचारियों के हड़ताल व कॉलेज में तालाबंदी के विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा समेत पठन-पाठन भी बाधित है।वहीं सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में कुल 13 इकाई है जिसमें कुल पद शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का 681 है जिसमें कार्यरत मात्र 182 है,जबकि 499 पद खाली हैं।
क्या कहते हैं कर्मचारी महासंघ
प्रक्षेत्रीय शिक्षेकेत्तर कर्मचारी महासंघ के महासचिव नेटलाल मिर्धा व कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार झा ने कहा कि जबतक मांगे पूरी नही होती है।तब तक हड़ताल जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लगभग 33 वर्ष हो चुका है।लेकिन इसके बाद भी विश्वविद्यालय के सृजित पदों के विरुद्ध एक भी शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।जबकि बिना किसी सूचना के कुलपति द्वारा एसीपी/एमएसीपी काट लिया गया।वर्ष 2016 से सातवां पे नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 1996 से कुछ कर्मचारियों का पांचवा,छठा व सातवां पे सेक्शन नहीं दिया गया है। वही साहिबगंज कॉलेज में कुल स्वीकृत पद 69 है। इसमे कार्यरत तृतीय वर्ग में मात्र एक व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी15 है। कर्मचारियों का वर्ष 2006 से 2016 तक छठा वेतन मान का एरियर लाखों रुपये बकाया है। कर्मचारी बैंक के लोन से कर्ज में डूबे हैं।मौके पर साहिबगंज कॉलेज संघ के अध्यक्ष रिजवान अंसारी, सचिव सुमित शर्मा ,सजेन्द शर्मा, करुणेश सिंह,सुनील यादव,किरण कुमारी,शशि मुर्मू,संतोष सोरेन,संजीव कुमार,कुणाल कुमार,दिनेश कुमार,पुष्पराज सिंह आदि थे।


