लाहौर । बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला नहीं होने से दोनो ही टीमों को एक-एक अंक मिला है। इस तरह दोनों टीमों के बराबर 3-3 अंक हो गए हैं। बेहतर नेट रनरेट 2.140 के साथ अफ्रीकी टीम अपने ग्रुप-बी में शीर्ष पर है जबकि दूसरे नंबर पर बनी हुई ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 0.475 है। वहीं इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों ने अब तक 1-1 मैच खेला और दोनों में उन्हें हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका से मैच के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया टीम को लाभ हुआ है जबकि इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए को नुकसान हुआ है। अब इन दोनो को अपना अंतिम मैच हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी मुक़ाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। अगर यह मुक़ाबला अफगानिस्तान जीत लेती है तो ऑस्ट्रेलिया तीन अंक पर रह जाएगी हालांकि लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है तो अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच नहीं होने से दोनो ही टीमों केा एक-एक अंक मिला है। अफागनिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने अब अपना एक मुकाबला जीतना होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


