कुंडहित (जामताड़ा) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पाहाड़गोड़ा में प्रखंड स्तरीय सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माझी हाड़ाम रामेश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में किया गया। वही पाहाड़गोड़ा स्थित पूजा स्थल पर नायकी राजेन्द्र मुर्मू द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम में प्रखंड के 22 मौजा परगाना रमेश मरांडी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न पंचायतों से पहुंच अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सोहराय पर एक तरह से सराहना पर्व है। यह पर्व दीपावली से ही शुरुआत हो जाता है, क्योंकि उस समय लक्ष्मी पूजा की जाती और इस त्योहार का मतलब भी है कि गौ सेवा करना है। गौ सेवा से ही अनाज उत्पादन होता है और जब अनाज किसानों के खलिहान में आ जाता है, तो उसकी खुशी में यह पर्व बड़े धूमधाम से आदिवासी क्षेत्र में मनाया जाता है। नया चावल का पकवान बनता है। उन्होंने क्षेत्र के आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रकृति प्रेम एवं भाई-बहन के अटूट रिश्ता से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने कहा कि सोहराय प्रकृति प्रेम का पर्व है। इस पर्व को भाई-बहन के प्यार रूप में देखा जाता है। कहा की प्रत्येक वर्ष यह पर्व पाहाड़गोड़ा मैदान में प्रखंड स्तरीय मनाया जाता है। पूजा अर्चना के बाद उपस्थित लोगों का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया मौके पर पहाड़गोड़ा गुड़ित मधुसूदन हेंब्रम, सोकदी हांसदा,जोकपहाड़ी के कुडूम नाइक मिशिल हेम्बरम ,जोक माझी डॉक्टर सोरेन,गुड़ित जकमाझि देवेश्वर मरांडी आदि उपस्थित थे।.


