दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में कुल 76 पीएचडी स्कॉलर्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें मानविकी संकाय से 32, सामाजिक विज्ञान संकाय से 26, विज्ञान संकाय से 15 और वाणिज्य संकाय से 3 शामिल हैं। ज्ञात हो कि उक्त समारोह 24 सितंबर को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा और इस समारोह की अध्यक्षता झारखंड राज्य के राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास इस समारोह में शामिल होंगे। महामहिम 63 स्वर्ण पदक विजेता मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्री प्रदान करेंगे, जबकि सभी पीएचडी स्कॉलर्स को समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो क्षिति भूषण दास द्वारा उपाधि प्रदान की जाएगी। इस बार हिंदी विभाग से सबसे अधिक 11 पीएचडी स्कॉलर्स दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने करने वाले पीएचडी स्कॉलर्स की विषयवार सूची इस प्रकार है:
1. कॉमर्स-आकाश भारती, इन्द्रजीत सिंह एवं सुजाता सिन्हा
2. बंगाली- सुतापा प्रतिहार
3. अंग्रेजी- बत्शाला कुमारी, कृतिदिप्ता विश्वास, कुमारी भावना, प्रीति रश्मि, रमेश ओझा, ऋचा कुमारी एवं संजना जैन
4. हिंदी-जिवेश कुमार झा, कविता कुमारी, महेश कुमार देव, मीरा कुमारी, मुकेश मंडल, नीलिमा टुडू, नूतन झा, पंकज कुमार मिश्रा, प्रिया सिंह, रंजना सिन्हा एवं सपना दुबे
5. दर्शनशास्त्र- अन्ना हंसदक, देबीलाल मरांडी, लाला पंचानन एवं नरेंद्र सिंह
6. संस्कृत- अंगिरा, सुप्रीति साहा एवं उमेश कुमार पांडे
7. संताली- अमित मुर्मू, गंगाधर मुर्मू, होलिका कुमारी मरांडी एवं जीसु हांसदा
8. उर्दू- अशफाक आलम और मो. सफीउर रहमान
9. वनस्पति विज्ञान- प्रेरणा शांडिल्य, मिथिलेश कुमार, सीमा कुमारी एवं आदित्य कुमार
10. रसायन विज्ञान- अंजलि, चंदन कुमार, गोपीनाथ गोराई, कुणाल कुमार, निशांत सोरेन, रोहित कुमार रवि एवं शशिकांत कुमार
11. गणित- बीरेन चंद्र गोराईं, विश्वदीप बसु मल्लिक एवं रतन कुमार बोस
12. जूलॉजी- मुकेश कुमार सिंह
13. अर्थशास्त्र- अनिल मंडल, चंदन कुमार चौधरी, गणेश कुमार राम एवं सुमन लता
14. इतिहास- दुष्यन्त कुमार, नाज परवीन, ओंकार नाथ चौधरी, प्रवीणा प्रियदर्शिनी, रिमझिम कुमारी, सत्यम कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, श्यामली फौजदार एवं विजय कुमार साह
15. गृह विज्ञान-रेखा कुमारी
16. राजनीति विज्ञान- अपर्णा झा, भुवनेश्वर मांझी, दीपक कुमार दास, मंजू मुर्मू, मोहमद जाबेद, रोज़लीन मुर्मू एवं स्वाति झा
17. मनोविज्ञान- हुडिंग मरांडी, जॉली टुडू, कादम्बिनी सोरेन, नवीन कुमार एवं राकेश कुमार दास
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


