कुंडहित (जामताड़ा) । वुधवार को कुंडहित धेनुकडीह मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर दर्जनों हस्ताक्षरित्र एक मांग पत्र सौपा। मांग पत्र के अनुसार डीलरों ने मांग किया कि राज्य के विक्रेताओं को करोड़ों रुपए कमीशन के मद का बकाया है। पर्व त्यौहार का समय आने वाला है ।सभी बकाया कमीशन का भुगतान का आदेश दिया जाए। पूर्व में सरकार द्वारा जारी अनुकंपा आदेश के भांति अनुकंपा आदेशों को संशोधित कर उम्र सीमा को समाप्त करने का आदेश दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि डीलरों का कमीशन दो गुना कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक कमीशन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं किया गया है। मांग पत्र में लिखा है कि 4G मशीन खरीदने को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी महीने में कैबिनेट में आदेश जारी किया गया था लेकिन अभी तक 2G सर्वर का मशीन से काम करना पड़ता है। जिससे अनाज वितरण में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मोहन भैया, शिरोमणि यादव, राजेश बाउरी, परितोष राय, श्यामा प्रसाद दास, काजल चटर्जी, आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


