देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की80वीं जयंती के अवसर पर मारगोमुंडा प्रखंड के पंदनिया पंचायत स्थित पंदनिया गांव में मुस्लिम महिलाओं के बीच देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर शरण के द्वारा साड़ी वितरण किया गया। साड़ी वितरण के पहले कांग्रेस नेताओं में अनंत मिश्रा, अजय कुमार, प्रमिला देवी, जयशंकर शरण, जाकिर हुसैन, पंकज तिवारी, गोपाल राय, हदीस अंसारी, शाहबाज खान, तस्लीम अंसारी, जेनटुल अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेताओं एवं उपस्थित महिलाओं द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं महिलाओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर दरिंदगी एवं हत्या की शिकार हुई कोलकाता की आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक स्वर्गीय डॉक्टर मौमिता देवनाथ को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
साड़ी वितरण के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर शरण, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी के नेतृत्व में 2 किलोमीटर का सद्भावना यात्रा निकाला गया। उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं को 21वीं सदी के भारत का भविष्य बताया था और आज युवाओं की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ गई है कि वे राजीव गांधी की 21वीं सदी के भारत के सपनों को साकार करें। वे जाति, धर्म भाषा एवं क्षेत्रवाद से परे थे।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज के रूप में जमीन से जुड़े लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापना की। वे कहा करते थे कि पंचायती राज से ही ग्रामीण भारत में लोकतंत्र एवं विकास की नींव मजबूत हो सकती है। राजीव गांधी की ही देन है कि आज पंचायती राज के लागू हो जाने से अब तक उपेक्षित तथा कमजोर वर्गों एवं महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रणाली में भागीदारी बढी। देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आदर्श, नैतिक मूल्यों एवं सिद्धांतों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।
मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर सदन ने कहा कि पंचायती राज के जरिए ग्रामीण भारत में लोकतंत्र की न्यू सुदृढ़ करने में स्वर्गीय राजीव गांधी के अमूल योगदान को यह देश कभी नहीं भूल सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


