रामा कान्त मालवीय
देवघर : न्यू ईयर को लेकर शहर के पार्क और पिकनिक स्थल सजने लगे हैं।देवघर का एकमात्र ऐसा पर्यटन स्थल जहां सालों भर सैलानियों से हरा भरा और गुलजार रहता था।छुट्टी के दिनों मे लोग दूर दराज से यहां पर पिकनिक मनाने पहुंचते थे। जी हाँ हम बात कर रहे है देवघर त्रिकुट पर्वत की।जो भी श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पूजा आराधना करने के लिए पहुंचते थे। वह एक बार त्रिकुटी पहुंच कर रोपवे का आनंद जरूर उठाते थे।पिकनिक के दिनों में यहां सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि आसपास के राज्य जैसे बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश,उड़ीसा इत्यादि जैसे जगहों से भी सैलानी की भीड़ पहुँचती थी।लेकिन एक हादसे ने देवघर के इस पर्यटन स्थल की रौनक छीन ली। जी हाँ जब से रोपवे हादसा हुआ है तब से यहां सैलानियों की भीड़ में काफी कमी आई है।सैलानी घूमने तो जरूर आते हैं लेकिन बंद रोपवे देखकर मायूष देखकर वापस लौट जाते हैं।क्या कुछ कहना है सैलानीयों सुनते है।
क्या कहते है पर्यटक
अभी पिकनिक का समय चल रहा है लोग घूमने देवघर के त्रीकूट पहाड़ पहुंच रहे हैं. वही जामताड़ा से आये पर्यटक मुबारक अंसारी ने बताया की हादसे के बाद से रोपवे बंद हो चुकी है हमलोगो ने सोचा अब तक रोपवे चालू हो चुकी होगी. लेकिन यहां पहुंचकर जाना की रोपवे बंद है. थोड़ी सी मायुषी हुई.हादसे कहाँ नही होते लेकिन हादसे के बाद उस चीज को बंद कर देना ये सही नही है. रोपवे को हर सुरक्षा के साथ चालू करना चाहिए.वही बंगाल से आये महिला पर्यटक अर्चना बॉस ने बताया की रोपवे बंद हो जाने की वजह से थोड़ी सी मायुषी है. पैदल पहाड़ चढने मे दिक्क़त होती है. अगर रोपवे चालू रहता है आराम से पहाड़ चढ़ते और ऊपर का भी मनोरम दृश्य का लुफ्त उठा पाते और एन्जॉय करते.
झारखण्ड सरकार से आग्रह है की जल्द से जल्द चालू हो रोपवे :
पर्यटक आशीष दुबे बताते है की रोपवे के चालू रहने से सैलानियों की काफी भीड़ रहती थी इस समय त्रिकुट पहाड़ पर. लेकिन जब से रोपवे बंद हुआ है तब से यहां सैलानियों की भीड़ ना के बराबर पहुँचती है. झारखंड सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द इस रोपवे को चालू करें.वही जामताड़ा जिला से आयी 12 वर्षीय शेयहिला खातून बताती है की स्कूल मे बड़े दिन की छुट्टी चल रही है. सोचा त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे का आनंद ले सकू. लेकिन यहां रोपवे बंद होने की वजह से दुख हुआ. झारखंड सरकार से गुहार लगाती हुई कहीं की त्रिकूट पर्वत पर लगे रोपवे को जल्द से जल्द चालू करें ताकि इस रोपवे का आनंद उठा सके.
बड़े बुजुर्ग नही चढ़ पाते पहाड़
बिहार के मुजफ्फरपुर से जिले से आए वासुकी कुमार बताते हैं कि रोपवे बंद होने की वजह से काफी निराशा हुई. रोपवे बंद रहने की वजह से बड़े बुजुर्ग पहाड़ पर चढ़ नहीं पाते हैं.
क्यूँ हुआ था रोपवे बंद
त्रिकुट पहाड़ पर लगे रोपवे को उसे समय बंद कर दिया गया जब 10 अप्रैल 2022 दोपहर 03 बजे के वक्त ट्रॉली की तार टूट गयी और सभी ट्रोलिया हवा में लटक गई.इस दौरान 45 सैलानी हवा में लटके रहे. सैलानियों को बचाने के लिए तीन दिन तक इंडियन एयर फोर्स, एनडीआरएफ और देवघर जिला प्रशासन की रेस्क्यू ऑपरेशन चली. हालांकि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन सैलानियों की जान भी गई थी. तब से लेकर आज तक यह रोपवे बंद पड़ा है.
क्या कहते है पर्यटन विभाग
हालांकि पर्यटन विभाग का कहना है कि वर्तमान में रोपवे का जो ढांचा है वह पूर्ण हो चुका है। नई तकनीकी आ गई है उसे हिसाब से नया सेटअप करना होगा।इसके लिए त्रिकुट पर्वत पर नया रोपवे बनाना होगा जल्द ही नया रोपवे बनाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा


