रांची । विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अतुल कुमार का चयन गणतंत्र दिवस 2026 के कार्यक्रम में दिल्ली में सम्मिलित होने हेतू झारखण्ड के प्रतिनिधि के रुप में हुआ है। वे महामहिम राष्ट्रपति महोदया के समक्ष ऐतिहासिक झंडा फहराये जाने के गवाह बनेंगे। दिल्ली में उनकी मुलाकात भारत के श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री मनसुख मांडविया से भी होगी। तत्पश्चात दिल्ली दर्शन तथा अन्य मंत्रियों से भी उनकी विभिन्न मामलों पर चर्चा होगी। अतुल रांची विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय,राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से बी.एड कर रहे हैं।ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वयंसेवकों को उनके अभिभावक के साथ बुलाया गया है। अतः अतुल व उनकी मां आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में चयनित होने पर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय सहित उनका परिवार काफी हर्षित है। अतुल ने अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार,प्राचार्य डॉ.रमण झा तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ समीर चौधरी को धन्यवाद कहा है जिनके वजह से वे आज इस उपलब्धि को पा सके हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


