◆बाबूलाल मरांडी, सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, सत्यानन्द झा बाटुल, परितोष सोरेन और निवास मंडल होंगे दुमका से प्रदेश परिषद सदस्य
विशेष संवाददाता
दुमका । रूपेश मंडल दुमका जिला भाजपा के नए जिला अध्यक्ष होंगे। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा गया।इस पद के लिए एक मात्र रूपेश मंडल ने नामांकन पत्र भरा।एक मात्र नामांकन होने के कारण रूपेश मंडल का निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित होना तय हो गया है।जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होगी।जिला अध्यक्ष पद के साथ ही प्रदेश परिषद सदस्य के 6 पदों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए बाबूलाल मरांडी, सुनील सोरेन,सत्यानंद झा बाटुल,सुरेश मुर्मू, परितोष सोरेन और निवास मंडल का नामांकन पत्र दाखिल किया गया।प्रदेश परिषद सदस्य के निर्वाचन की विधिवत घोषणा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के साथ होगी।दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा घोषणा की जाएगी।शुक्रवार को ही कई मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की भी घोषणा की जाएगी।
संगठन चुनाव को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष गौरवकांत की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुमका जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सह चुनाव अधिकारी सुरेश मुर्मू एवं बबलू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।गहमा गहमी के बीच सम्पन्न नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी की एकता, अनुशासन एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर बल दिया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल सहित अच्छी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
—
वर्तमान में युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं रूपेश मंडल
दुमका।दुमका जिला भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा भरने वाले एक मात्र कार्यकर्ता रूपेश मंडल वर्तमान में भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं।33 वर्षीय युवा रूपेश मंडल भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता हैं।पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं।


