एडिलेड । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है। रोहित ने कहा कि बुमराह हमेशा अपने बल पर ही गेंदबाजी की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। ऐेसे में अन्य गेंदबाजों को भी उनका साथ देने अपना स्तर ऊपर उठाना होगा। बुमराह ने यहां मेजबान टीम की पहली पारी में चार विकेट लिए थे। रोहित ने कहा, ‘ बुमराह अकेले ही पूरी जिम्मेदारी नहीं उठा सकते। वह दोनों छोर से गेंदबाजी नहीं कर सकते। इसलिए अन्य गेंदबाजों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी है, बुमराह ही हमेशा विकेट लें ये संभव नहीं है। इस मैच में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 16 ओवर में ही 86 रन दे दिये थे पर रोहित ने उनका भी बचाव किया है।
रोहित ने कहा, ‘ राणा को केवल एक टेस्ट मैच के आधार पर ही आंकना सही नहीं होगा। मुझे नहीं लगता कि उसने कुछ गलत किया है और उसे बिना किसी कारण के बाहर नहीं किया जा सकता है। राणा एक जज्बे वाला खिलाड़ी है। रोहित ने मैच में हेड और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच हुई बहस को ज्यादा तूल देने से इंकार कर दिया। हेड को आउट करने के बाद सिराज की उनसे बहस हुई थी।
इसको लेकर रोहित ने कहा, ‘खेल के दौरान आक्रामक होने और अति-आक्रामक होने के बीच बहुत कम अंतर होता है। कप्तान के रूप में यह देखना मेरा काम है कि कोई भी इस सीमा को पार न करे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


