पथरगामा : गत 5 जनवरी की रात्रि थाना क्षेत्र के विशाखा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में नाइट गार्ड को चाकू, लाठी दिखाकर दुकान का ताला तोड़कर 82330 रुपए की शराब और 72010 रुपए नगद लूट लिया गया था। इस बाबत पथरगामा थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 4/25 धारा 329 (8) बीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। उसी क्रम में बाराहाट बांका बिहार के पुलिस के सहयोग से 4 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से दो के पास एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद किया गया दोनों को बाराहाट थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत कांड अंकित कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दोनों अभियुक्त का बाराहाट थाना में पूर्व से ही अपराधिक इतिहास दर्ज था। दो अभियुक्त जिसका धोरैया थाना में पूर्व से ही आपराधिक इतिहास दर्ज था। क्रमशः 19 वर्षीय सत्यम कुमार पिता चंदन मंडल ग्राम चपरा बाराहाट एवं 53 वर्षीय अवधेश चौहान पिता वासुदेव चौहान तेहहांडा बाराहाट दोनों जिला बांका को अपराध में संलिप्तता स्विकार करने के उपरांत पथरगामा थाना लाया गया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। लूटी गई ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 ए डी 9241 और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के अलावे पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव अवर निरीक्षक पथरगामा मनीष कुमार यादव, अवर निरीक्षक पथरगामा अनिल सिंह, बसंत राय थाना प्रभारी सत्यदीप,अवर निरीक्षक विपिन कुमार यादव नगर थाना गोड्डा, सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव मुफस्सिल थाना गोड्डा, सहायक अवर निरीक्षक गौरव कुमार यादव नगर थाना, सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा कमी शामिल थे।


