साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल मे विगत तीन वर्षों से अस्पताल में लगे 70 केवीए का खराब पड़े सोलर सिस्टम का शुक्रवार को मरम्मती होने बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते बेकार पड़ा था। लेकिन डीसी हेमंत सती के पहल से सदर अस्पताल मे लगे सोलर सिस्टम का बैटरी व इनभाईटर को चेंज कर शुक्रवार को सदर अस्पताल मे सोलर से विधुत आपूर्ति प्रारंभ कर दिया गया। अस्पताल मैनेजर यशवंत राव ने बताया कि सोलर सिस्टम के चालु हो जाने से सदर अस्पताल भवन को अब हर समय बिजली मिलेगी। इससे इंधन की खपत भी कम होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


