श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

बिजली, शंकुतला और मुक्तेश्वर घाट सुरक्षित घोषित, ओझा टोली घाट असुरक्षित, छठव्रतियों से सतर्क रहने की अपील
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –महापर्व छठ को लेकर डीसी हेमंत सती ने सोमवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर, घाटों की भौगोलिक स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बिजली घाट, शंकुतला घाट, मुक्तेश्वर घाट, ओझाटोली घाट, चानन घाट एवं कबूतर खोपी घाट का जायजा लिया गया.उन्होंने साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित निरक्षण किया गया. डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक घाट पर सभी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएं.गंगा नदी के जलस्तर एवं स्थल निरीक्षण के आधार पर बिजली घाट, शंकुतला घाट एवं मुक्तेश्वर घाट को सुरक्षित घाट के रूप में चिन्हित किया गया है. वहीं अधिक जलस्तर एवं मिट्टी कटाव के कारण ओझा टोली घाट को असुरक्षित घाट घोषित किया गया है. जहां छठ पूजा का आयोजन न करने की सलाह दी गई है वहीं ग्रामवासियों ने गंगा नदी में वैकल्पिक व्यवस्था की है उपायुक्त ने ओझा टोली के निरक्षण कर लोगों से अपिल किया गया कि वह अधिक गहरे पानी में ना जाए. वही डीसी ने पदाधिकारी को निर्देशित किया की सभी घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर नियुक्त करें.डीसी हेमंत सती ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए घाटों की तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की तैनाती की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें. ताकि महापर्व छठ शांति, श्रद्धा और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सके.अंतिम में डीसी ने सभी छठवर्ती को शुभकामनाएं दी.मौके पर अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, नगर प्रबंधक विरेश कुमार उपस्थित थे.



