राज्य और राजनीति
चन्दन मिश्र
झारखंड विधानसभा ने 25 वें स्थापना दिवस पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने उत्कृष्ट विधायक का सम्मान पाकर विधायिका की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। यह सम्मान विधायिका की उत्कृष्टता का गौरव बढ़नेवाला साबित हुआ है। उत्कृष्ट विधायक चयन समिति को इसके लिए साधुवाद जिन्होंने 81 सदस्यों वाली विधानसभा में सचमुच एक उत्कृष्ट विधायक का चुनाव किया।
राजनीति में एक सभ्य और शालीन व्यक्तित्व का होना, अपने आप में एक अद्भुत संयोग होता है। राज सिन्हा आज की राजनीति के अपवाद कहे जा सकते हैं। सदन के अंदर और बाहर उनका व्यवहार एक गंभीर और विवेकशील नेता की रही है। राजनीति में इन दिनों जब दिखावे की होड़ लगी हो, ऐसे में राज सिन्हा की सादगी उन्हें भीड़ से अलग करती है। उनकी व्यवहार कुशलता का ही असर है कि वे सदन के अंदर सरकार के खिलाफ कभी उग्र या उदंड नहीं हुए। कटु और गंभीर आरोपों को राज सिन्हा ने बड़ी सहजता से रखा।
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख और सम्मानित चेहरा हैं। झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जब उन्हें वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से सम्मानित किया गया, तब सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो ने राज सिन्हा की ख़ूब तारीफ की। यह सम्मान को महान बनाने की बात है। इस मौके पर राज सिन्हा ने लोकतंत्र की गरिमा बढ़ाने की बात कही। कहा कि इस सम्मान को धनबाद के लोगों को समर्पित करते हैं, जिनका वह 2014 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के बीच और अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने की कोशिश की है, ताकि यह पक्का हो सके कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान हो। सदन के अंदर भी वो हमेशा जनता के हित में ज़रूरी मुद्दे उठाकर अपनी मौजूदगी को अहम बनाने की कोशिश की है।एक गंभीर छात्र की तरह झारखंड विधानसभा में सत्र के दौरान उनकी उपस्थिति काफी अच्छी रही है। उन्होंने हमेशा सदन के अंदर जनता के हित में ज़रूरी मुद्दे उठाकर अपनी उपस्थिति को अहम बनाने की कोशिश की है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए सवाल उठाकर सरकार का ध्यान खींचने और उसका समाधान रखने का प्रयास किया है। एक जिम्मेदार और गंभीर जन प्रतिनिधि के लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। शिक्षकों के ग्रेड पे में कटौती जैसे क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट मुद्दे भी सदन में उठाए हैं।
विधायक राज सिन्हा ने अपने नवीनतम चुनावी हलफनामे में 3.54 करोड़ से अधिक की कुल संपत्ति घोषित की है, जो उन्हें झारखंड विधानसभा के करोड़पति विधायकों की कतार में खड़ा करता है। कुल मिलाकर, राज सिन्हा वित्तीय रूप से मजबूत और स्थिर स्थिति में हैं, जो उनके बढ़ते राजनीतिक और व्यावसायिक करियर को दर्शाता है।
राज सिन्हा ने 2024 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिकूल परिस्थिति में चुनाव जीतकर अपनी साख और पार्टी की प्रतिष्ठा कायम करने में सफल हुए हैं। जबकि उनके इर्द गिर्द के विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के नामचीन विधायक चुनाव हार गए। धनबाद से सटे चंदनकियारी, बोकारो, निरसा, सिंदरी के भाजपा विधायक चुनाव हार गए। राज सिन्हा को चुनाव के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों की चुनौतियों के साथ साथ अपने दल के अंदर की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। कुछ नेताओं ने उन्हें हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कुछ नेता तो उनका टिकट काटने की जुगत में लगे थे। लेकिन राज सिन्हा का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होने के कारण किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा और वह निर्बाध गति से आगे बढ़ते गए। राज सिन्हा आनेवाले दिनों में भाजपा के लिए एक ताकत साबित होंगे इसमें कोई शक नहीं है। अपनी उत्कृष्टता को संजोए रखने के साथ आम जनता की उम्मीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


