साहिबगंज।अगरतला-आनंद बिहार तेजस राजधानी का ठहराव गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। वहीं साहिबगंज से हावड़ा के लिए इंटरसिटी ट्रेन भी खुली। तेजस के ठहराव को गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जबकि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मालदा रेल मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में राजमहल विधायक अनंत ओझा व मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शिरकत की। इस दौरान साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत ओझा ने कहा कि साहिबगंज के इतिहास का आज गौरावपूर्व दिन है। साहिबगंज रेल विकास का साक्षी बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत को विकसित बनाने का संकल्प पूरा हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भारतीय रेल में क्रांतिकारी बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि आज का भारत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है। पीएम ने कहा था कि पूर्वोत्तर भारत का विकास जरूरी है। इसी की बानगी है कि आज दो ट्रेनों की सौगात साहिबगंज को मिली है। देश के अंदर चाहे दोहरीकरण हो या विद्युतीकरण रेल का तेजी से विकास हुआ है। विधायक ने कहा कि झारखंड में संथाल परगना में गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने देवघर, गोड्डा व अन्य इलाकों को रेल से जोड़ कनेक्टिविटी बढ़ाई है। संथाल परगना के साहिबगंज में रेल की अथाह जमीन मौजूद है। यहां रेल विकास की सारी संभावना है। ऐसे में उनकी इच्छा रही है कि साहिबगंज में रेल मंडल कार्यालय का भी निर्माण हो। आज पीएम व रेल मंत्री ने उपेक्षित रहे साहिबगंज को दो ट्रेन देकर संजीवनी देने का काम किया है। ये तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय मे साहिबगंज को एक से बढ़ कर एक ट्रेन मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तक यहां की आवाज पहुंचने में उनके साथ-साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, चैम्बर ऑफ कॉमर्स व यहां की जनता ने मेहनत की। अच्छी सोंच का नतीजा है कि आज यहां रेल का विकास देखने को मिल रहा है। वहीं कार्यक्रम को नई दिल्ली से गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने संथाल के गोड्डा, साहिबगंज व अन्य जिलों में रेल विकास के कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि द्वेष की राजनीति से ऊपर उठ कर आज विकास की बात करना जरूरी है। उन्होंने साहिबगंज में फॉसिल्स पार्क निर्माण में अपनी भूमिका की याद दिलाई। आयोजन किया गया है। जिसमें राजमहल विधायक अनंत ओझा व अन्य शिरकत करेंगे। विधायक ने बताया कि दोनों ट्रेनों के लिए उन्होंने रेल मंत्री से मिलकर लगातार मांग की। उन्होंने कहा कि जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया। इधर भाजपा नेता अमित सिंह ने बताया कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन की मांग गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के प्रयास से संभव हुआ। गोड्डा सांसद ने साहिबगंज की जनता से किया अपना वादा निभाया। मालदा रेल मंडल ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे को सूचित किया है कि गुरुवार को अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी ट्रेन का ठहराव साहिबगंज में होगा वहीं साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी का परिचालन शुरू होगा। अमित सिंह ने बताया कि गोड्डा सांसद दिल्ली से रेल मंत्री के साथ हरी झंडी दिखाएंगे।कई गणमान्य लोग थे मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, पूर्व नप उपाध्यक्ष रामानंद साह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, धर्मेंद्र कुमार, जय प्रकाश सिन्हा, भाजपा नेता अमित सिंह थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


