नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के नतीजे विपक्षी गठबंधन के लिए जहां उम्मीद लेकर आए तो वहीं एनडीए के लिए यह झटका थे। बीजेपी वाले 400 पार की बात कर रहा था लेकिन उनका यह नारा सिर्फ नारा ही बन कर रह गया। नतीजे उससे उलट आए। केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार तो बन गई पर तीसरे कार्यकाल के लिए ये नंबर पीएम मोदी को संतुष्ट नहीं कर रहे हैं। इस बीच एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बताया गया है कि अगर आज दोबारा लोकसभा चुनाव हो जाएं तो एनडीए की किस्मत नहीं बदलेगी पर कांग्रेस 100 सीटों से ज्यादा का आंकड़ा पार कर सकती है। यानी साफ है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है। बीजेपी और एनडीए के लिए राहत की बात यह है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है।
सर्वे में यह भी बताया गया है कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच रेटिंग का अंतर कम हो गया है। दोनों में से कौन अगला पीएम बनने के लिए सबसे उपयुक्त है। सर्वे के मुताबिक, 49 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को चुना तो राहुल गांधी को 22.4 फीसदी लोगों ने चुना। पीएम मोदी के फरवरी 2024 की तुलना में छह अंकों की गिरावट देखी गई और इसी अवधि में राहुल गांधी के आठ अंक बढ़े हैं।
मोदी 3.0 सरकार के तीसरे महीने में प्रवेश करने के साथ, सर्वे से पता चलता है कि अगर आज के दोबारा लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सीटें 293 से बढ़कर 299 हो जाएंगी, यानी 6 सीटों का फायदा होगा। विपक्षी इंडिया गठबंधन काफी हद तक अपनी संख्या बरकरार रखेगा, हां 234 से एक सीट खो कर 233 पर पहुंच सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


