कुंडहित, (जामताड़ा) । झारखंड के अंदर हेमंत सोरेन की विकास की रफ्तार देखकर विरोधियों का पेट में दर्द हो रहा है। विरोधियों ने हेमंत सोरेन के विकास को देखकर विभिन्न झुठा मुद्दा उठाकर जेल में बंद करना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई को कोई छुपा नही सकता, कोई दबा नही सकता। उक्त बातें विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो कुंडहित के धेनुकडीह मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान आपके सम्बंधित भाषण के दौरान कही।आज़ झारखंड में हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में जनता का सैलाब देखकर पता चलता है कि पूरे झारखंड में झामुमो का हाथ मजबूत है। उन्होंने बताया जो 20 साल में नही हुआ वह 5 साल में विकास कर दिखाया।.आज नाला विधानसभा में चारों और विकास ही विकास लोगों को नजर आ रहा है। नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ- बेनियाडंगाल गांव में लगभग एक आरब की लागत से 132/33 केवीए का पावर ग्रीड बनकर तैयार है। नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का वर्षों के सपने अब पूरे होने जा रहा है । पावर ग्रिड उद्घाटन हो जाने से नाला विधानसभा क्षेत्र के नाला,कुंडलित एंव फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बिजली के आंख विचोली से मुक्ति मिल जाएगी।20 से 22 घंटे नियमित बिजली मिलेगी।
लंबे इंतजार के बाद नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बिजली के आंख मिचोनी से मुक्ति मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया नाला विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या लगाता। पावर ग्रिड चालू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिली। मेरे अथक प्रयास से अपने विधानसभा क्षेत्र की जनताओं की समस्या सुनी और कुंडहित जैसे पिछड़े क्षेत्र में पावर ग्रिड लगवाने की ठान लिया। आज उनका सपना साकार हुआ। विशेषकर वर्षांत के दिनों में थोड़ा सा आंधी पानी होने से बिजली गुल हो जाती थी । लोगों के व्यवसाय, विद्यार्थी वर्गों के पढ़ाई लिखाई आदि में बहुत समस्या होती थी। एक बार बिजली में फॉल्ट होने के बाद दो-तीन दिनों तक पूरा क्षेत्र ब्लैक आउट हो जाता था ।
हालांकि जामताड़ा से कुंडहित तक की बिजली आपूर्ति एक लंबी लाइन लगभग 60 किलोमीटर से अधिक के माध्यम से किया जाता है। जिससे तकनीकी खामियां आना आम बात हो जाती थी। पावर ग्रिड बन जाने से लोगों में यह आशा जगी है कि अब क्षेत्र में बिजली के लिए समस्या नहीं होगी बिजली फाल्ट से लोगों को निजात मिलेगी।
गौरतलब हो लगभग एक अरब रुपए की लागत से बन रहे पावर ग्रीड को बीते 6 मार्च 2023 को विधानसभा अध्यक्ष ने शिलान्यास किए थे। एक साल के अंदर पावर ग्रीड बनकर तैयार है अब यहां से नाला विधानसभा क्षेत्र में बिजली के आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


