पाकुड़ । लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी एवं करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत छोटा जरा एवं रक्सो गांव में बदलाव फाउंडेशन के तत्वावधान में “जन चेतना रैली — बदलाव की राह, संविधान के साथ…” निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास को खत्म करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था। रैली में पहाड़िया समुदाय के सभी महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम संवैधानिक मूल्य फेलोशिप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। बदलाव फाउंडेशन की ओर से रैली में समन्वयक नाजिका रुश्दी, द्वीपायन चटर्जी, संझलो मरांडी एवं शंकर मालतो मौजूद रहे।



