05 अक्टूबर से है आँगनबाड़ी कर्मियों के अनिश्चितकालीन-हड़ताल
देवघर। 2 अक्टूबर बुधवार को झारखंड राज्य आँगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रमुख घटक झारखंड राज्य आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड जिला इकाई देवघर ने रूबी कुमारी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पुराना सदर अस्पताल परिसर देवघर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन दिन पर उन्हें नमन कर आँगनबाड़ी योजना की स्थापना के 50वीं वर्षगाँठ पर वीर कुंवर सिंह चौक तक मशाल जुलुस निकाला। जिसमें संघ के प्रधान संरक्षक सुशील कुमार पाण्डेय और राखी देवी, प्रदेश महासचिव के अगुवाई में मशाल जुलुस निकाला गया। जुलुस में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत 05 अक्टूबर से आँगनबाड़ी कर्मी के अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए यह जुलुस निकाल कर आंदोलन का आगाज किया। झारखण्ड सरकार के 5 वर्षो के कार्यकाल में संविदा कर्मियों सहित आँगनबाड़ी कर्मियों के साथ हुए वादा खिलाफ़ी पर घोर निंदा कर सामूहिक रूप से सरकार के अंहकार को तोड़ने के लिए एक जुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। सभी से आह्वान किया गया कि पंचायत स्तर पर बैठक कर अपने साथ हो रहे उपेक्षा का बदला लिया जाएगा और बताया जायेगा कि किस तरह माननीय लोग अपना वेतन भत्ता बढ़ाकर झूठा महिला सम्मान के नाम पर राज्य भर में नाच गाना रैली कर अपनी कमजोरी छुपा रही हैं। देवघर शहरी सहित जिले के तमाम परियोजना में आँगनबाड़ी-सेविकाओं के सभी बकाया राशि भुगतान के लिए आंदोलन चलेगा। मोर्चा के राज्य कमिटी द्वारा तय किये गए 8 सूत्री मांग की प्राप्ति तक हड़ताल जारी रखा जायेगा। आज की जुलुस में सोभा राजहंस,संगीता देवी,रीता देवी,सुशीया देवी, वंदना घोष इन्दु पाण्डेय,बबीता देवी,अनिता देवी,सुधा देवी,शोभा देवी गुडिया देवी,मीना कुमारी हेम्ब्रम, संगीता देवी पुनम तुरी,विद्याराय, प्रमिला यादव,विभा कुमारी,शान्ति देवी,गार्गी देव्या,सोमा मुखर्जी, रीता मुखर्जी,तृष्णा सरकार,प्रतिमा देवी सहित सैकड़ो सेविकाओ,सहायिका मौजूद थे।


