देवघर। द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के निर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ पाठक और सचिव राजेश किशोर ने जिला सूचना एवं जनसपंर्क पदाधिकारी से नव निर्मित प्रेस क्लब भवन की मांग किया है।डीपीआरओ राहुल कुमार भारती ने भी आश्वासन देते हुए कहा कि कुछ प्रक्रियाएं बाकी है पूरी होने के बाद प्रेस क्लब की बिल्डिंग आप सभी को सौंप दिया जाएगा।बताते चलें कि बीते 8 सितंबर को द प्रेस क्लब ऑफ़ देवघर का चुनाव सम्पन्न हो गया है जिसमें क्लब के लगभग 248 मेम्बरों में 226 लोगों ने चुनावी परिक्रिया में मतदान का प्रयोग करते हुए अहम योगदान दिया।डीपीआरओ को ज्ञापन देनें के दौरान कार्यकारणी सदस्य उपेन्द्र कुमार,राजा यादव आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

