मस्क पटा रहे हैं रिपब्लिकन कांग्रेस के सदस्यों को
नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के जजों के खिलाफ महिम छेड दी है। जिन जजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ फैसले दिए हैं। उन जजों के खिलाफ ट्रंप समर्थकों द्वारा धमकी देने का काम शुरू कर दिया गया है। पिज़्ज़ा पार्सल और गुमनाम फोन काल के माध्यम से जजों को धमकियां दी जा रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप की टोल आर्मी जजों को ट्रोल कर रही है। जजों के परिवार जनों को भी धमकी दी जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की जज एमी कोनी बैरेट को भी धमकी दी गई है।

ट्रंप की जजों से नाराजी
दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप बड़े आक्रमांक तेवर में है। राष्ट्रपति आदेश के खिलाफ जिन जजों ने आदेश पर रोक लगाने का काम किया है। उनसे ट्रंप काफी नाराज हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक संघीय जज के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात कही है। इस जज ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला सुनाया है। जिससे अमेरिका की ट्रंप सरकार काफी नाराज है।
रिपब्लिकन कांग्रेस के सदस्यों को डोनेशन
डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार एलन मस्क द्वारा रिपब्लिकन कांग्रेस के सदस्यों को भारी दान की पेशकश की गई है। कांग्रेस के सदस्यों से कहा गया है। वह फेडरल जजों के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आने पर उसका समर्थन करें। ट्रंप के निशाने पर जो जज हैं। उनमें एली क्रेन, कोलोराडो की लारेन बोएबर्ट,टेनेसी के एंड्री ओगल्स जॉर्जिया के एंड्रयू क्लाइड, विष्कासिन के डेरिक बैन आर्डेन और टेक्सास के बेंडन गिल शामिल हैं।
अमेरिका में पहली बार न्यायपालिका के खिलाफ सरकार ने खुले आम लड़ाई छेड़ दी है। डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का मानना है। राष्ट्रपति के आदेश के खिलाफ अमेरिका की न्यायपालिका को इस तरह के निर्णय नहीं देने चाहिए। जजों को महाभियोग के जरिए हटाने तथा उन पर दबाव बनाने की कोशिश अमेरिका में शुरू हो गई है। इसका क्या परिणाम होगा कहना मुश्किल है।





