गोड्डा : झारखंड सरकार संकल्प संख्या 2103 दिनांक 30 अगस्त 2024 के आलोक में पोषण सखियों का सेवा गोड्डा जिला के विभिन्न प्रखंडों में नियुक्ति में तेजी लाने के संबंध में जिले के पोषण सखियों ने समाहरणालय में एकत्रित होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपरोक्त विषय के संदर्भ में पोषण सखियों ने उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से निवेदन पूर्वक कहा कि हम सभी जिला गोड्डा झारखंड के मूल निवासी हैं। हम सभी गोड्डा जिला के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी के पद पर पूर्व से पदस्थापित थे। हम सभी का सेवा झारखंड सरकार के द्वारा समाप्त कर दिया गया था पुनः हम सभी का सेवा झारखंड सरकार के द्वारा वापस किया है। झारखंड सरकार सचिव बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग झारखंड रांची का संकल्प संख्या 2103 दिनांक 30 अगस्त 2024 से वापस किया गया है।
गोड्डा जिला के अंतर्गत विभिन्न प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय से पोषण सखी का पुर्नबहाली हेतु आवेदन पत्र भी जमा हो चुका है परंतु प्रखंड कार्यालय से अनुमोदन के लिए जिला कार्यालय भेजने में काफी विलंब किया जा रहा है जिससे पोषण सखी बहनों में आक्रोश है। उपायुक्त को यहां बताना आवश्यक पड़ रहा है विगत कुछ दिनों के बाद झारखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है, ऐसे में विधानसभा चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता लागू हो सकता है। इसीलिए हम सभी पोषण सखी बहने निवेदन करते हुए यह कहना चाहती हूँ की पोषण सखी का पुर्नबहाली सूची दो दिनों के अंदर जिला कार्यालय मंगवाने का कृपा की जाए। वहीं पोषण सखियों ने निवेदन करते हुए कहा कि हम सभी के आवेदन पर विचार करते हुए योगदान जल्द से जल्द कराया जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


