मथुरा । बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे को उनके बोल्ड बयान और कपड़ों को लेकर ही जाना जाता है लेकिन हाल ही में उनका एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया। वे इन दिनों कृष्ण नगरी यानी कि वृंदावन में हैं जहां उन्हा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए। इस दौरान वह काफी भावुक हो गई और फूट- फूट कर रोने लगी। उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज जी से श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में मिलने हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और अपने जीवन के कष्टों को बयां करके मार्ग दर्शन मांगते हैं। इन्हीं भक्तों की भीड़ में पूनम पांडे भी नजर आई। वे आखों में आंसू लिए महाराज जी के प्रवचन सुनती नजर आई। बहुत ही विश्वास से पूनम पांडे ने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाया हुआ है। उनका यह रूप शायद पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा।
इस दौरान अभिनेत्री गुलाबी रंग के सूट में नजर आई। एक वीडियो में देखा गया कि वह मथुरा की गलियों का आनंद ले रही हैं और बांके बिहारी के दर्शन कर रो पड़ती हैं। उनके तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ले लिखा कि अब तुम महाराज जी की शरण में आ गई हो….दुबारा कोई गलत काम मत करना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


