साहिबगंज- जिरवाबाडी थाना क्षेत्र के महादेवगंज के एफसीआई गोदाम के समीप गुरुवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभानपुर भट्ठा गांव निवासी रामप्रवेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार उर्फ छोटू यादव के साथ तीन-चार युवकों के द्वारा झड़प व गाली गलौज गुरुवार को हो गई थी. जिसको लेकर तीन चार युवकों ने महादेवगंज के एफसीआई गोदाम रैक पॉइंट के समीप राजीव कुमार उर्फ छोटू यादव पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही राजीव के परिजन दौड़े भागे महादेवगंज एफसीआई गोदाम पहुंचकर राजीव को घायलावस्था में इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचे.जहां चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार ने जांचोपरांत राजीव कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया.इधर परिजनों ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर शोभनपुर भट्ठा गांव के युवको के साथ एफसीआई गोदाम में कहासुनी हो गई थी. जिसको लेकर युवको ने राजीव कुमार उर्फ छोटू यादव को चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया.घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता,जिरवाबाडी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गया. इधर अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है.वही सदर अस्पताल में राजीव के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया.मेडिकल बोर्ड मे शामिल चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार, डॉ मुकेश कुमार एवं डॉ केशव कृष्णा ने शव का पोस्टमार्टम किया.वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिवार वालों को सौप दिया.




